{"_id":"617d9b3e59b0c673aa5e3053","slug":"sdm-said-buy-paddy-by-installing-a-fan-if-the-standard-does-not-meet-lakhimpur-news-bly4646026162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बोलीं, मानक पर खरा न उतरे तो पंखा लगाकर धान खरीदो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम बोलीं, मानक पर खरा न उतरे तो पंखा लगाकर धान खरीदो
विज्ञापन
किसानों से बात करतीं एसडीएम श्रद्धा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
निघासन के किसान जसपाल सिंह पाला ने की थी एसडीएम से शिकायत
तिकुनिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मानकों का बहाना बनाकर धान खरीद में हीलाहवाली करने की शिकायत निघासन के किसान जसपाल सिंह पाला ने एसडीएम से की। एसडीएम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसान का धान देखकर कहा इसे पंखा लगाकर साफ करा दो। क्रय केंद्र पर दो लेखपालों की ड्यूटी भी लगा दी, जिससे कि धान खरीद में कोई गड़बड़ी न हो। इस व्यवस्था से किसानों ने राहत की सांस ली।
निघासन के किसान जसपाल सिंह पाला अपनी ट्रॉली लेकर मंडी समिति में खुले पीसीयू धान क्रय केंद्र पर पहुंचे, जहां केंद्र प्रभारी ने धान को मानक के अनुरूप न होने की बात बताकर खरीद करने में हीला हवाली की। जसपाल सिंह ने इसकी शिकायत एसडीएम श्रद्धा सिंह से की। किसान की शिकायत पर एसडीएम ने मंडी समिति पहुंचकर धान देखा और पंखा लगवाकर धान खरीद करने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। सचिव सुलेमान ने बताया पंखा लगाकर धान साफ करा दिया गया है। खरीद शुरू होने पर किसान ने राहत की सांस ली है।
इसके बाद एसडीएमने बोरो का गोदाम देखा उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा हर हाल में किसान के धान की खरीद सुनिश्चित करें अगर कोई दिक्कत है तो हमें अवगत कराएं। इस दौरान किसान गुरबाज सिंह, जसपाल सिंह, जयमल सिंह, गुरमीत सिंह रंधावा, सतनाम सिंह, करमजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह मौजूद रहे।