फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM raids coaching centre, accused of fraud in the name of job

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग सेंटर पर एसडीएम का छापा, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
SDM raids coaching centre, accused of fraud in the name of job
कोचिंग में मौजूद एसडीएम राजीव निगम के साथ भीड़। संवाद
निघासन। एसडीएम राजीव निगम के नेतृत्व में सिंगाही मार्ग स्थित कोचिंग सेंटर पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान कोचिंग संचालक पर युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के गंभीर आरोप सामने आए। शिकायत के आधार पर मौके से लैपटॉप, दस्तावेज, रसीदें और अन्य अभिलेख जब्त कर कोचिंग को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली निवासी कशिश शर्मा ने कोचिंग संचालक पर सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल बीएसए और बीईओ को मौके पर बुलाया। दोनों के न आने पर ब्लॉक संसाधन केंद्र से सहायक लेखाकार रवि कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार और प्रदीप कुमार की टीम को भेजा।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर कोचिंग सेंटर से संबंधित जरूरी दस्तावेज, फीस रसीदें व अन्य रिकॉर्ड जब्त कर सेंटर बंद करा दिया। इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए कोतवाल महेशचंद और अपराध निरीक्षक दिनेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लाखन सिंह ने बताया, कि उनके तीन बच्चे इसी संस्थान में कोचिंग पढ़कर तैयारी कर रहे हैं, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई है। जब्त दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed