{"_id":"62a77b5953beac21ba6b88ab","slug":"sdm-inspected-and-asked-to-speed-up-the-repair-of-the-embankment-lakhimpur-news-bly4880632106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निरीक्षण कर तटबंध की मरम्मत तेज करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निरीक्षण कर तटबंध की मरम्मत तेज करने को कहा
विज्ञापन
तटबंध देखतीं एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह।
मिलपुरवा तटबंध पर चल रहा है मरम्मत का कार्य
महेवागंज/सुंदरवल। सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने सोमवार को मिलपुरवा तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
फूलबेहड़ में शारदा नदी हर वर्ष बाढ़ कटान से कहर बरपाती है। बाढ़ कटान के संभावित खतरे से निबटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सिंचाई विभाग मिलपुरवा शारदा तटबंध पर मरम्मत का कार्य कर रहा है। मिट्टी, बालू, बोल्डर, बंबू और जिओ बैग से तट को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है। कार्यों की गुणवत्ता और शिथिलता जांचने के लिए सोमवार को एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया।
बाढ़ खंड के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। नरहर, गूम और अहिराना मंझरी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। पिछले वर्ष नदी ने यहां जमकर कहर ढाया था। दर्जनों कच्चे, पक्के घर और खेत खलिहान नदी के आगोश में समा गए थे। इस वक्त नदी का जलस्तर कम होने से ग्रामीण भले ही राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन मानसून नजदीक देख माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी, क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।