फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scorched began investigating in terms of youth

झुलसे युवक के मामले में नहीं शुरू हुई जांच

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scorched began investigating in terms of youth
एकतरफा इश्क
आरोपी पत्नी की तलाश में सीतापुर जाएगा हल्का सिपाही
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जलाकर मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है। कोतवाल रामजी चौधरी का कहना है कि आरोपी पत्नी का मायका सीतापुर जिले में है, इसलिए हल्का सिपाही को वहां भेजा जाएगा।
गांव के युवक ने कोतवाली में यह रिपार्ट दर्ज कराई थी कि पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था, जिस पर उसे डांटा था। इसके बाद सो जाने पर पत्नी ने उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। चीखने चिल्लाने पर उसके परिवार वालों ने उसे बचाया था। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली पर विवेचना शुरू नहीं की। इस बाबत कोतवाल रामजी चौधरी का कहना है कि आरोपी की पत्नी जनपद सीतापुर के गांव की है। दोनों पक्ष मजदूर पेशा हैं। वादी ससुराल पक्ष का कोई सेल नंबर भी नहीं दे पा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण अभी किसी को भेजा नहीं जा सका है। एक दो दिन में हल्का सिपाही को झुलसे युवक की ससुराल भेजकर आरोपी पत्नी को बुलाया जाएगा। इसके बाद पत्नी के बयान के आधार पर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चे भी है मां से नाराज
झुलसे युवक के तीन बेटे और एक बेटी है। चौथा बेटा महज डेढ़ साल का है। अन्य तीनों बच्चे भी मां से नाराज हैं। वह कहते हैं, मां उन्हें छोड़कर चली गई, उसने ये ठीक नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed