{"_id":"67af7c7d3c41362bff0ecf81","slug":"scooty-riding-youths-throat-cut-with-a-chinese-manja-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-139283-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चीनी मांझे से कटा स्कूटी सवार युवक का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चीनी मांझे से कटा स्कूटी सवार युवक का गला
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से घायल योगेश-स्रोत परिजन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौर्या काॅलोनी निवासी एक युवक का गला चीनी मांझे से कट गया। निजी अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे मौर्या काॅलोनी निवासी योगेश रस्तोगी किसी काम से जा रहे थे। लौटते समय डॉन बॉस्को के निकट नहरिया पर रास्ते में अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गए। इससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गले में मांझा फंसने की वजह से योगेश स्कूटी सहित गिर गए। हादसे में हाथ पैर में भी कई जगह चोटें आईं हैं। काफी खून बह जाने के चलते वह काफी देर तक बेहोश पड़े रहे।
मौके से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर तक चले इलाज के बाद होश आया तो योगेश ने घर वालों को घटना की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक योगेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
मकर संक्रांति पर चला था अभियान
चीनी मांझे को लेकर मकर संक्रांति पर्व एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाकर छापे मारे गए थे। संदिग्ध मांझे को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया था। त्योहार के निपटने के बाद ही अधिकारियों का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया। बाजार के सूत्रों का कहना है कि कई जगहों पर चोरी छिपे चीनी मांझे की बिक्री की जा रही है।