फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools open, parents arrived for registration

स्कूल खुले, पंजीकरण के लिए पहुंचे अभिभावक

Thu, 01 Jul 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Schools open, parents arrived for registration
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पांच अभिभावकों ने अपने बच्चों का पंजीकरण कराया
विज्ञापन

पहले दिन शिक्षक कोरोना संक्रमण की बातें करते आए नजर
डीआईओएस ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों के ताले बृहस्पतिवार को खुले गए। करीब दो माह बाद स्कूलों में फिर से शिक्षकों की आवाजाही शुरू हो गई। पहले दिन अधिकतर स्कूलों में गिनती के ही शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे। स्कूलों में छात्रों के प्रवेश को लेकर तैयारियां होती रहीं तो वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर भी लोगों ने आपबीती सुनाई। पहले दिन गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पांच अभिभावकों ने अपने बच्चों का पंजीकरण कराया।

विद्यालय- राजकीय इंटर कॉलेज
समय-12.15 बजे
1 एलकेएच 14
राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य स्टाफ के साथ अपने कमरे में मौजूद मिले। वह छात्रों के पंजीकरण को लेकर तैयारियां करते दिखे। उधर, कुछ अभिभावकों ने कॉलेज पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में मालुमात की। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षकों को रजिस्टर बनाकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय- गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज
समय- 01.00 बजे
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्रीराम कार्यालय में बैठे मिले। छात्रों के पंजीकरण से लेकर ऑन लाइन पढ़ाई के लिए शिक्षकों से विचार विमर्श कर प्रगति जानी। प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले दिन सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित हुए। साथ ही कक्षा नौ में दो, आठ में दो और छह में एक छात्र का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई को जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालय से समय से खुले। कुछ विद्यालयों में छात्रों का पंजीकरण किया गया। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि कॉलेज में उपस्थित एवं पंजीकरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। - डॉ. ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed