फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools and colleges open , the children shared holiday experience

स्कूल-कॉलेज खुले, बच्चों ने बांटा छुट्टियों का अनुभव

Wed, 01 Jul 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Jul 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges open , the children shared holiday experience
स्कूल-कॉलेज बुधवार को खुल गए। बच्चे अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज पहुंचे। जहां शिक्षकों से शुभाशीष लिया। हालांकि, सुबह हुई बारिश के चलते पहले ही दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। वहीं, इंटर कॉलेज में भीड़ रही। बच्चों ने स्कूल स्टाफ से इंट्रोडक्शन किया। दोपहर में छुट्टी के समय भी बारिश हो रही थी, जिससे भीगते हुए बच्चे घरों को लौटे।
बुधवार को भोर होते ही अभिभावकों ने बच्चों को जल्दी उठाया। तैयार कर उन्हें स्कूल तक पहुंचाया। सुबह हुई बारिश से बच्चे भीगते हुए पूरी मस्ती से स्कूल गए, हालांकि नन्हे बच्चे जरूर आनाकानी करते नजर आए। स्कूल-कॉलेजों में सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद स्कूल स्टॉफ ने बच्चों को नियम-कायदों का पाठ पढ़ाया। उसके बाद बच्चों ने क्लास रूम में जाकर छुट्टियों का अनुभव बांटा। क्लास में शिक्षक पहुंचे तो परिचय हुआ। बच्चों ने स्कूल में गेम्स में मस्ती की। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि करीब 50 फीसदी बच्चे स्कूल आए। पहले दिन शिक्षक स्टाफ मीटिंग आदि के काम हुए। इधर, डीआईओएस ओपी गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रवेश में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

पहले दिन का बच्चों का अनुभव
सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली गौरांगी मिश्रा ने कहा कि पहले दिन स्कूल में काफी अच्छा लगा। करीब दो महीने बाद सहेलियों से मुलाकात हुई। निष्ठा वर्मा ने बताया कि पहले दिन क्लास में सभी बच्चों ने शिक्षकों को परिचय दिया। बच्चों को कोर्सों के बारे में विस्तार से बताया गया। अजमानी पब्लिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा दीपांशी ने बताया कि इतने दिन बाद स्कूल खुले तो काफी अच्छा लगा, सभी सहेलियों ने गणित के सवाल हल किए। पहले दिन स्कूल में एडमीशन लेने पहुंचे। सुमित ने कहा, पहला दिन है, मम्मी के साथ स्कूल आया हूं, बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed