फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School of the Future in Room 35

Lakhimpur Kheri News: कक्ष 35 में सजी भविष्य की पाठशाला

Thu, 25 Sep 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
School of the Future in Room 35
वाईडी डिग्री कॉलेज के 35 नंबर कक्ष में चर्चा करते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : कंपोजिट विद्यालय जमुवारी की कक्षा आठ की छात्रा कशिश मौर्य बनी एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी।
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के कक्ष संख्या 35 में मंगलवार की दोपहर का नजारा किसी सामान्य क्लास से हटकर था। बीए और बीएससी के छात्र-छात्राएं पढ़ाई खत्म होने के बाद अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठकर भविष्य की राहों पर खुलकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


बीए की छात्रा फिजा ने कहा कि अब केवल डिग्री ही काफी नहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी होगी। उनकी सहपाठी रानी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियों को भी प्रशासनिक सेवाओं में आगे आना चाहिए, तभी असली बदलाव होगा।
विज्ञापन


बीएससी के छात्र रमेश कुमार ने बात रखी कि रिसर्च और साइंस के क्षेत्र में भी ढेरों मौके हैं। इसके लिए बस सही मार्गदर्शन और मेहनत की जरूरत है। वहीं, सरताज अली ने माना कि काउंसलिंग सेशन नियमित हों तो छात्रों की दुविधा दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा के दौरान जब बीए की छात्रा साक्षी ने मजाक में कहा कि पहले तो यहां से पास होना है, फिर आईएएस बनना है, तो पूरा कक्षा ठहाकों से गूंज उठा। छात्रों का मानना था कि रोजगार की चुनौती बड़ी है, लेकिन आत्मविश्वास और मेहनत से उसे जीता जा सकता है।

खास बात यह रही कि छात्राओं राधा, सादिया, अना ने बातचीत में नेतृत्व किया और कॅरिअर को लेकर अपना स्पष्ट दृष्टिकोण भी साझा किया।

कक्ष 35 की यह अनौपचारिक बैठक छात्रों के लिए केवल चर्चा नहीं, बल्कि एक-दूसरे को प्रेरित करने का मंच भी साबित हुई। महाविद्यालय का यह नजारा बताता है कि नई पीढ़ी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए सजग और सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed