{"_id":"69da918346d03dd2610f6102","slug":"school-chalo-abhiyan-over-6500-children-enrolled-in-12-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172600-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान : 12 दिन में 6500 से अधिक बच्चों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान : 12 दिन में 6500 से अधिक बच्चों का नामांकन
Sat, 11 Apr 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले में अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नए सत्र की शुरुआत के 12 दिन में परिषदीय विद्यालयों में साढ़े छह हजार से अधिक बच्चों का नामांकन हो चुका है। विभाग को उम्मीद है कि यह संख्या आगे बढ़कर 40 से 50 हजार तक पहुंच सकती है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठियां आयोजित कर निजी स्कूलों के बजाय परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10 से 15 प्रतिशत अधिक बच्चों का नामांकन करने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल चलो अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि एक जुलाई से 15 जुलाई तक इसका दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। जिले में सत्र 2025-26 में करीब साढ़े चार लाख बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
लखीमपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी मितौली से जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी मितौली ने अभिभावकों से नए सत्र में बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए कहा कि प्रवेश शुरू हो चुके हैं और प्राइवेट स्कूलों में न भेजें। पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने भी रैली का स्वागत कर अधिक से अधिक प्रवेश की अपील की। इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, गणेश शंकर वर्मा, सलीम अहमद, संजय सिंह, परमानंद यादव, शिवराम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद