फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Save Save Country pulled by CPI-ML - Democracy March

भाकपा माले ने निकाला देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Save Save Country pulled by CPI-ML - Democracy March
अंबेडकर जयंती - फोटो : अमर उजाला
कहा, मोदी सरकार का स्टार्टअप नारा आम जनता के लिए महज छलावा
विज्ञापन

भाकपा माले ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ अंबेडकर पार्क पहुंचा। जहां यह जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। भाकपा माले ने सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस से उठो मेरे देश-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ अभियान शुरू किया था। यह मार्च इस अभियान की आखिरी कड़ी थी। मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। 
बुधवार को निकले भाकपा माले के मार्च में शामिल लोग नए भारत के वास्ते- भगत सिंह अंबेडकर के रास्ते, लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ आदि नारे लगा रहे थे। अंबेडकर पार्क में हुई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय से लेकर जेएनयू तक मोदी सरकार के भगवा हमले के खिलाफ उठ खड़े हुए लोकतांत्रिक जनप्रतिवाद ने आरएसएस और बीजेपी के छद्म राष्ट्रवाद का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित बेमुला की संस्थानिक हत्या और वाम छात्र नेता कन्हैैया कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ उठ खडे हुए जनप्रतिवाद में सच्चे अंबेडकरवादी और वामपंथियों की एकता ने एक नए लोकतांत्रिक भारत के निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित कर दिया है। 
विज्ञापन

भाकपा माले नेता सुरेंद्र कुमार ने रोहित बेमुला एक्ट बनाने की मांग की। माले नेता क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि एक ओर मोदी सरकार देश को सूखे के हवाले कर किसानों को आत्महत्या के लिए बाध्य कर रही है। दूसरी ओर कारपोरेट पूंजी की लूट को सुनिश्चित बनाने के लिए स्टार्ट अप इंडिया का छलावा वाला नारा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदरस ने कहा कि संविधान में हर नागरिक को जिंदा रहने और भोजन पाने का अधिकार डॉ. अंबेडकर ने संविधान में दिया है फिर भी वन भूमि के नाम पर किसान उजाड़े जा रहे हैं और खाद्य सुरक्षा के नाम पर मिलने वाले अनाज को लूटा जा रहा है। मूल निवासी संघ के राम कुमार योगी, श्रीनाथ, रंजीत,बिकाऊ, तपेश्वरी, रामकृष्ण ने भी संबोधित किया। सभा में रहीसुद्दीन, नादिर अली, अतुल राजपाल, श्रवण कुमार, राजश्री, फूलमती, अनीता, हारून आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed