{"_id":"6111824d8ebc3ef39d3d0e88","slug":"savan-lakhimpur-news-bly455907752","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
जंगलीनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
धनगढ़ी (नेपाल)। सावन माह के तीसरे सोमवार को धनगढ़ी के उत्तर बेहड़ी स्थित शिवपुरी धाम में 108 फीट ऊंची शिवलिंग पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। धनगढ़ी से बारह किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बेहड़ा बाबा मंदिर पर भी कोविड गाइडलाइन का पालन कर भक्तों ने पूजा अर्चना की। संवाद
--
सावन के तीसरे सोमवार पर हुआ भंडारा
बेलरायां। सावन के तीसरे सोमवार पर सिद्धबाबा, क्लेशहरण शिवमंदिरों पर भंडारा हुआ, जिससे यहां पूरे दिन भीड़ बनी रही। भंडारे की शुरुआत 101 कन्याओं को भोज, फल, दान दक्षिण देकर की गई। इस मौके पर विनय जायसवाल, मुनेश गुप्ता, संतोष तोमर, रजनीश राजपूत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
-
आर्य समाज का हिंदू समाज को जागने का आह्वान
मोहम्मदी। आर्य समाज की हुई बैठक में शाहजहांपुर से आए पुरोहित सतेंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज में हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहा है।
नगर के आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में हवन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मुख्य पुरोहित की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जर्जर भवन का जीर्णोद्धार, पुस्तकालय की स्थापना और साप्ताहिक धार्मिक सत्र शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में अतुल रस्तोगी, राकेश कटियार, सुमन पांडे, राम शंकर गुप्ता, नरेंद्र महरोत्रा, रामजी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता टेनी आदि शामिल हुए। संवाद
--
सावन के तीसरे सोमवार को भी बंद रहे क्लेश हरण मंदिर के कपाट
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर स्थित प्राचीन क्लेश हरण मंदिर के कपाट सावन के तीसरे सोमवार को भी बंद रहे। पुजारी विष्णु गिरि ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु गेट के बाहर से मत्था टेक कर भोलेनाथ की जय जय कार करते हुए चले गए। संवाद