{"_id":"a3d64b8d0829acf4c3bcf239d59f2785","slug":"saraswati-vidyamandir-victorious-in-kabaddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सरस्वती विद्यामंदिर विजयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सरस्वती विद्यामंदिर विजयी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 31 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें सरस्वती विद्यामंदिर की बालिकाएं विजयी रहीं।
यहां प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी ने गुब्बारे उड़ाकर की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं में जिले के सात विद्यालयों की चार जूनियर और सात सीनियर टीमों ने हिस्सा लिया। यहां कुल सात मैच खेले गए। प्रथम मैच जनता इंटर कॉलेज लगुचा और कुंवर खुशवक्त लखीमपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें लगुचा की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। यहां जूनियर और सीनियर के फाइनल मैच भी सरस्वती विद्यामंदिर की बालिकाओं ने जीते। प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक डीएस कॉलेज के हृदय राज, सेमरा बाजार के विपिनेश मिश्रा और जनता इंटर कॉलेज के आरएस ठाकुर ने विशेष सहयोग दिया।