{"_id":"68827477e6f7a55c9d0c0835","slug":"sanskrit-talent-search-competition-will-be-held-on-26th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151497-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 26 को होगी संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 26 को होगी संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
Thu, 24 Jul 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पसगवां। देवभाषा संस्कृत के संवर्धन के लिए जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जंग बहादुरगंज में 26 जुलाई को होगी। इसमें जिले से लगभग 60 विद्यार्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के दिशा-निर्देश में होने वाली इस प्रतियोगिता के संयोजक संस्कृत प्रवक्ता डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि संस्कृत में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए विगत कई वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर, मंडल स्तर व राज्य स्तर पर होगी।
जिला स्तर पर चयनित प्रथम और द्वितीय प्रतिभागी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले में प्रतियोगिता संयोजक आचार्य पवन कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार और द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये है। मंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये और राज्य स्तर पर 11,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रदेश स्तर पर इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ ही तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को अपने विद्यालय से प्राप्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। संस्कृत गीत प्रतियोगिता के प्रतिभागी अपने गीत की दो प्रतियां भी साथ लेकर आएंगे। पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।