फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sankata Devi road encroachment case: The camp started to remove the encroachment and not remove it

संकटा देवी सड़क अतिक्रमण का मामलाः अतिक्रमण हटाने और न हटाने को लेकर शुरू हुई खेमेबाजी

Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sankata Devi road encroachment case: The camp started to remove the encroachment and not remove it
लखीमपुर खीरी। तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए दी गई सात दिन की मोहलत का असर संकटा देवी रोड पर दिखने लगा है। अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानों को तुड़वाना शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन ने सात दिन का अल्टीमेटम देने के बाद पालिका से दुकानें तुड़वाने और इसमें आने वाला खर्च भी वसूलने की बात कही थी। बावजूद इसके कुछ कारोबारी अब भी राहत मिलने की आस लगाए हैं, जिसको लेकर व्यापारियों में गुटबाजी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सदर चौराहा से संकटा देवी चौकी तक सड़क का अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तहसील प्रशासन ने कवायद शुरू की है। इस दौरान कुछ दिनों तक सड़क की चौड़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। मगर, कुछ दिन बाद व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सदर एसडीएम ने साफ कर दिया कि यदि दुकानदार अपने आप अतिक्रमण हटा लेते तो हैं तो सड़क की चौड़ाई 37 और पालिका के हटाने पर चौड़ाई 45 फीट रखी जाएगी। इसको लेकर अधिकतर कारोबारियों ने अपनी अपनी दुकानों को तुड़वाना शुरू कर दिया है। मगर, कुछ दुकानदार अब भी राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं। इसको लेकर दुकानदारों में खेमे बाजी भी होने लगी है।
विज्ञापन

अधिकतर व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे
अधिकतर व्यापारी तहसील प्रशासन की बात मानकर दुकानें भी तुड़वाने लगे हैं, जबकि कुछ दुकानदार इससे निजात मिलने की आस में हैं। बताते हैं कि कुछ दुकानदारों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे रखा है। इसको लेकर वह अतिक्रमण तुड़वाने वालों से साथ देने की अपील कर रहे हैं। इसी को लेकर व्यापारियों में खेमेबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सात दिन की मोहलत दी है। इसमें अभी दो दिन शेष हैं। इसके बाद जैसा उनका निर्देश मिलेगा उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर

सड़क पर जाम लगने के बाद अतिक्रमण हटवाया
खीरी टाउन। कस्बे के बाजार में जाम से लोगों को निजात दिलवाने के लिए पुलिस ने नाले पर से अतिक्रमण हटवाया। खीरी कस्बे के मुख्य चौराहे से पट्टी रामदास से होते हुए रामापुर को जाने वाले मार्ग पर लगातार लोगों को जाम से जूझना पड़ता है, जिसे देखते हुए खीरी चौकी इंचार्ज कौशल किशोर ने रविवार को नाले के ऊपर और फुटपाथ पर दुकानदारों से अतिक्रमण हटवाया और अतिक्रमण ना करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed