{"_id":"64aeea0b0e9bfde12e00a108","slug":"sanjits-death-case-hanging-in-pm-report-family-expressing-fear-of-murder-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-204528-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीत की मौत का मामला: पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग, परिवार जता रहा हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत की मौत का मामला: पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग, परिवार जता रहा हत्या की आशंका
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के मूड़ा दीक्षित निवासी संजीत कुमार दीक्षित की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में जहां परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम मूड़ादीक्षित निवासी संजीत कुमार दीक्षित का शव संदिग्ध अवस्था में सोमवार की रात घर के अंदर मिला था। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी पीठ पर चोट के निशान थे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि भाई की हत्या की गई है। पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध है। आरोप यह भी है कि पीएम रिपोर्ट में खेल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी मामले की जानकारी करने के बाद तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है और इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।