फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sanctions to two in-charge inspectors, one removed

दो प्रभारी निरीक्षकों को अभयदान, एक को हटाया

Thu, 11 Mar 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanctions to two in-charge inspectors, one removed
समीक्षा में फेल साबित होने के बाद सीएम ने दिए थे तीनों थानों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
विज्ञापन

जिले में जमे हैं समयावधि पूरी करने वाले कई इंस्पेक्टर और दरोगा
लखीमपुर खीरी। एसपी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा में फेल साबित हुए ईसानगर प्रभारी निरीक्षक को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि निघासन और धौरहरा को क्लीन चिट दे दी गई। इतना ही नहीं जिले में समयावधि पूरी करने वाले कई इंस्पेक्टर और दरोगा ऐसे हैं, जिनका मंडल और जिले के बाहर तबादला हो चुका है, लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 फरवरी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की समीक्षा की थी, जिसमें लखीमपुर जिले की कोतवाली निघासन, धौरहरा और ईसानगर की सर्वाधिक शिकायतें होने पर कड़ी नाराजगी जताई थी और एसपी विजय ढुल का स्पष्टीकरण तलब कर तीनों थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए थे। स्पष्टीकरण तलब होने के बाद एसपी ने किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच एएसपी अरुण कुमार सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन

एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने ईसानगर, गौरीफंटा, मैलानी और चंदनचौकी प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने ईसानगर को कार्यशैली में सुधार न होने और मैलानी व चंदनचौकी प्रभारी निरीक्षक को पूर्व में स्थानांतरण होने के कारण हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि लखनऊ मंडल में 12 साल की अवधि पूरी करने वाले इन प्रभारी निरीक्षकों के साथ ही प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां, यूपी 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर मुसाफिर प्रसाद, गौरीशंकर समेत तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिनकी जिले में 12 साल की अवधि पूरी हो चुकी है पर इन प्रभारी निरीक्षकों को नहीं हटाया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिले या मंडल से बाहर स्थानांतरण होने पर संबंधित अधिकारी को लाइन में भेजा जाता है। उसके बाद उसकी कार्यमुक्त होने की तारीख तय की जाती है। उस तारीख पर उसे कार्यमुक्त कर दिया जाता है।
जिले में समयावधि पूरी फिर भी कार्यमुक्त नहीं
हाल में विवादों में घिरे संपूर्णानगर के कार्यवाहक एसओ सुनील कुमार सिंह, एसआई अमरनाथ राय, कृपेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज शारदानगर महेश गंगवार, चौकी प्रभारी पसरपुर पारसनाथ यादव, एसआई अनिल सिंह, एसआई अरविंद शुक्ला सहित करीब 12 दरोगाओं की जिले में समयावधि पूरी होने पर जिले से बाहर तबादला हो चुका है, लेकिन दो पखवाड़े से अधिक का समय होने के बाद भी एसपी ने स्थानांतरित दरोगाओं को कार्यमुक्त नहीं किया है।
आईजी के संभावित दौरे को लेकर तो नहीं हुई कार्रवाई
शुक्रवार को लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह का जिले में संभावित दौरा है। वह एसपी दफ्तर और थानों का भी निरीक्षण कर सकती हैं। माना जा रहा है इसी के चलते एसपी ने थाना ईसानगर प्रभारी निरीक्षक के साथ मैलानी, चंदनचौकी और गौरीफंटा को लाइनहाजिर किया है।

मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद दस दिन तक निघासन, ईसानगर और धौरहरा की समीक्षा की गई। इसमें ईसानगर प्रभारी निरीक्षक फेल साबित हुए हैं। निघासन और धौरहरा के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। पूर्व में स्थानांतरित मैलानी और चंदनचौकी प्रभारी निरीक्षक को भी हटाया गया है। बाहरी जिलों से जैसे इंस्पेक्टर और एसआई आ रहे हैं। उन्हें नियुक्ति कर जिले में स्थानांतरण पर चल रहे पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त किया जा रहा है।
- विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed