फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samara market dominated second day

दूसरे दिन समेरा बाजार का दबदबा

Wed, 07 Oct 2015 06:38 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Wed, 07 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Samara market dominated second day
माध्यमिक स्कूलों की दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जलज ने किया। इस प्रतियोगिता में तहसील के 21 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान समेरा बाजार का दबदबा रहा।
विज्ञापन

1500 मीटर की बालकों की दौड़ में अरफत अली सेमरा बाजार को पहला, विनोद को दूसरा और संजय बेलरायां को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर की जूनियर बालकों की दौड़ में सुशील कुमार सेमरा बाजार को पहला, आमिर हुसैन बेलरायां को दूसरा, ललित कुमार सेमरा बाजार को तीसरा स्थान दिया गया। सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में रामजी सेमरा बाजार को पहला, शोभारानी ज्ञानेन्द्र भारत को दूसरा और इसी स्कूल के दिनेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में सेमरा बाजार के हरिओम पहले, बेलरायां के जितेन्द्र कुमार दूसरे और अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक मे सेमरा बाजार के इलियास को पहला, जिला पंचायत इंटर कालेज के दिनेश को दूसरा तथा इसी कस्बे के शोभारानी स्कूल का छात्र तीसरे स्थान पर रहा। बालकों की ऊंची कूद में शमीम अली पहले, अशोक कुमार दूसरे, संजय तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की 1500 मीटर दौड़ में सेमरा बाजार के राजकुमार पहले, तिकुनियां के  छोटेलाल दूसरे तथा बेलरायां स्कूल के संजय तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की पांच हजार मीटर की दौड़ में तिकुनियां के राजकुमार को पहला, शिवकल्याण को दूसरा और दीनानाथ को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालकों की दो सौ मीटर दौड में अश्वनि बेलरायां पहले, रोहित कुमार दूसरे, मुन्नालाल सेमरा बाजार तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में इलियास सेमरा बाजार पहले, ज्ञानेन्द्र शोभरानी निघासन दूसरे और अशोक तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर निर्णायक पंकज कुमार पीटीआई निघासन और बिपनेश मिश्रा सेमरा बाजार के अलावा आयोजक जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरआर शर्मा, दिनेश जोशी, विपिन वर्मा, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed