फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   samadhan divas

समाधान दिवस : 92 शिकायतों में सिर्फ दो का निस्तारण हो सका

Wed, 18 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
पलिया तहसील में शिकायतें सुनतें डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पलिया और गोला में 92 शिकायतें आई पर निस्तारण सिर्फ दो का हो सका।
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग की 23, चकबंदी की तीन, विकलांग विभाग की एक, समाज कल्याण की एक, पुलिस विभाग की छह, नगर पालिका की दो, जिला पंचायत राज विभाग की एक, विकास विभाग की दो, विद्युत विभाग की दो, विपणन विभाग की तीन समेत अन्य विभागों की दस शिकायतों के साथ कुल 58 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व विभाग की एक शिकायत का मौके से निस्तारण किया गया। एसपी विजय ढुल ने मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, पीडी रामकृपाल चौधरी, एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 16, पुलिस की 13, ग्राम्य विकास विभाग तीन, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग की एक एक शिकायत सहित कुल 34 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से राजस्व की दो शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद शिकायतों का निस्तारण न होने से लोगों में दिवस का महत्व घटता जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, कोतवाल अरविंद पांडे सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed