फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar MLA and businessman lodged complaint in police station

Lakhimpur Kheri News: सदर विधायक और व्यापारी ने कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 11 Oct 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA and businessman lodged complaint in police station
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव के नामांकन के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल के साथ हुई मारपीट का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। सदर विधायक और राजू अग्रवाल की ओर से बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चे बिक्री किए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। पुलिस की मौजूदगी में अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही समर्थक आक्रोशित हो उठे और अवधेश सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ बवाल शाम चार बजे के बाद तक चला। इस मामले में गुरुवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सहित आधा दर्जन नामजद व 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, व्यापारी नेता राजू अग्रवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पर्चा खरीदने के लिए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक गए थे। पर्चा खरीदकर वापस आते समय पुष्पा सिंह और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित करीब 15 लोग मौजूद थे।
इसी दौरान पुष्पा सिंह ने पर्चा छीनकर गालियां देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान अवधेश सिंह ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान व्यापारी की 70 ग्राम की सोने की चेन छीन ली।

कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली हैं। तहरीर के आधार पर नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed