{"_id":"65736bd576de3d4f21028eb7","slug":"russell-viper-snake-found-near-the-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-10767-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुकान के पास निकला रसेल वाइपर प्रजाति का सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुकान के पास निकला रसेल वाइपर प्रजाति का सांप
विज्ञापन
पलिया में भीरा रोड पर सांप को पकड़ते वनकर्मी।
पलियाकलां। शहर की भीरा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक रिपेयरिंग दुकान के पास भारत का सबसे जहरीला सांप निकल आया। लोग इसे अजगर बता रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को ‘रसेल वाइपर’ बताया।
भीरा रोड पर रईस अहमद के प्रतिष्ठान के पास नाला है और वहीं नाले के किनारे यह सांप टायरों के बीच छिपा हुआ था। जिसके बाद वन विभाग के दरोगा रमाकांत को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने इसे भारत का सबसे जहरीला सांप होना बताया। बताया कि सांपों से होने वाली मौतों में सबसे अधिक रसल वाइपर ही जिम्मेदार है। इस सांप में जहर ऐसा होता है जो शरीर में रक्त को थक्का बना देता है।
सांप की लंबाई भी करीब पांच फिट थी और हल्के पीले शरीर पर गोल धब्बे बने हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा और जंगल में छोड़ने के लिए लेकर गए। संवाद