फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rushda stood first and Shivangi stood second in the speech competition

Lakhimpur Kheri News: भाषण प्रतियोगिता में रुश्दा प्रथम और शिवांगी दूसरे स्थान पर रहीं

Mon, 28 Jul 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rushda stood first and Shivangi stood second in the speech competition
आर्य कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम को संबो​धित करती प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला। स्रोत- कॉलेज
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में सोमवार को भारत की विदेश नीति और अटल बिहारी बाजपेई विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय की 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रुश्दा परवीन पहले, शिवांगी दूसरे और शुभी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर अंग्रेज़ी विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रीति सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग असिस्टेंट प्रो. डॉ. पूजा शुक्ला ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला ने भारतीय विदेश नीति में अटल बिहारी बाजपेई के योगदान पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. पूजा शुक्ला ने परमाणु अप्रसार संधि व व्यापक परीक्षण निषेध संधि से संबंधित वैश्विक दबाव के बावजूद उनके द्वारा लिए गए परमाणु परीक्षण के साहसिक निर्णय से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम को दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉक्टर प्रियंका सिंह एवं डॉक्टर राखी चौहान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed