फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rural mobilization to protest against underpasses between Fraudan Razaganj

फरधान रजागंज के बीच बन रहे अंडरपास के विरोध में ग्रामीण लामबंद

Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
 फरधान रजागंज स्टेशन के बीच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को शुरू हुए रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के नीचे से गन्ना भरी ट्राली नहीं निकल सकेगी, जिससे गन्ना सेंटर तक जाने में दिक्कत होगी। जबकि इस क्रासिंग से तीन सेंटरों पर किसान गन्ना बेचने के लिए जाते हैं। ग्रामीणों के विरोध पर रेलवे जेई ने फिलहाल काम बंद कर दिया तब जाकर ग्रामीणों का धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

अमान परिवर्तन को लेकर ऐशबाग मैलानी रेल प्रखंड के बीच की मानवरहित रेलवे क्रासिंग को खत्म करके रेलवे अंडरपास का निर्माण करावा रहा है। इसके तहत बुधवार को फरधान रजागंज स्टेशन के बीच क्रासिंग संख्या 140 पर अंडरपास का निर्माण शुरू किया। इसकी सूचना मिलते ही आस पास के गांव वालों ने विरोध करना शुरू दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्रासिंग से फरधान रजागंज के बीच सबसे अधिक आवागमन होता है और यह पीलीभीत बस्ती हाइवे से जुड़ती है, लेकिन रेलवे के लोगों ने आला अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर क्रासिंग को अंडरपास में तबदील करने की स्वीकृत करवा ली। अंडरपास बनने से वाहनों का आवागमन नहीं हो पाएगा और बारिश के मौसम में अंडर पास तालाब बन जाएगा, जिससे आना जाना मुश्किल होगा। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ना सीजन में गन्ना भरी ट्राली भी अंडरपास से नहीं निकल पाएंगी। जबकि दर्जन भर से अधिक गांवों का गन्ना इसी क्रासिंग से होकर सेंटरों पर जाता है। काम रुकने की जानकारी पहुंचे रेल विभाग के जेई मोहम्मद आरिफ का कहना है कि अंडर पास बनने के समय परेशानी होगी, लेकिन बाद में सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने बताया कि डीएम की परमीशन से ही अंडरपास का परमिट मिला है और उन्हीं के आदेश पर काम रूक सकता है। इस पर ग्रामीणों ने क्रासिंग को रेलवे क्रासिंग ही रहने देने की मांग संबंधी ज्ञापन रेलवे जेई को दिया है। इस दौरान आस पास के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed