फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rural confused by rumor , the bodies charged with jam

अफवाह से भ्रमित हुए ग्रामीण, शव रखकर लगाया जाम

Thu, 17 Dec 2015 07:59 PM IST
ममरी
ममरी Updated Thu, 17 Dec 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Rural confused by rumor , the bodies charged with jam
ग्राम झारा में पीड़ित परिवार वालों के खिलाफ  दुराचार की रिपोर्ट लिखी जाने की अफवाह सुनकर मृतक के परिवार वालों,  रिश्तेदारों, ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह मृतक राजीव का शव सड़क पर रखकर करीब घंटे भर तक  रोड जाम किया। बाद में मौके पर पहुंचे एसओ अजय कुमार यादव आदि पुलिस कर्मियों ने जब उत्तेजित लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया तब लोग शव उठाकर अंतिम संस्कार के लिए खेतों में ले गए।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में चुनावी रंजिश में15 दिसंबर की सरेशाम राजीव वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि आरोपी पक्ष की ओर से पीड़ित परिवार वालों पर दुराचार का मुकदमा दर्ज हो रहा है। अफवाह पर भ्रमित हुए पीड़ित परिवार वालों का कहना था कि एक तरफ उनके परिवार के एक सदस्य की सरेशाम गोली  मारकर हत्या कर दी गई और दूसरी तरफ आरोपी मुनेंद्र वर्मा की पत्नी नीलम की ओर से पीड़ितों के खिलाफ दुराचार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

यह  अन्याय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के कारण नाराज ग्रामीणों ने राजीव का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस बवाल के चलते रोड घंटा भर जाम रही। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ अजय कुमार यादव आदि पुलिस  कर्मियों ने बताया कि आरोपी मुनेंद्र की पत्नी नीलम की ओर से किसी के खिलाफ न तो कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही की जाएगी। तब उत्तेजित लोग शांत  हुए और वहां से शव उठाकर अंत्येष्टि के लिए खेत पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुई राजीव की अंत्येष्टि
ममरी।  मृतक राजीव वर्मा का शव जैसे ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  चिता पर ले जाया गया वैसे ही उसके वृद्ध पिता रामप्रकाश वर्मा, भाई राजकुमार आदि परिवार वाले फफक कर रो पड़े, जिन्हें शवयात्रा में मौजूद  लोगों ने ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर तमाम गामीण, रिश्तेदार, एसओ समेत समस्त स्टाफकर्मी आदि सैकड़ों लोग में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed