{"_id":"5890ab974f1c1bc24ee80249","slug":"running-bogus-manner-elementary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ढंग से चल रहा प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ढंग से चल रहा प्राथमिक स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज।
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाकेपुर का मामला, एसडीएम की जांच में सामने आया सच
अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में प्रमुखता से छापी थी खबर
कस्बे से सटे गांव बांकेपुर में शिक्षा विभाग की अनुमति के बगैर फर्जी तरीके से प्राथमिक स्कूल चल रहा है। यह सच एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने चकबंदी और राजस्व लेखपाल से स्कूल की स्थलीय और अभिलेखीय जांच कराने पर सामने आया।
मालूम हो कि जंगल से सटे बांकेपुर गांव में शिक्षा विभाग की अनुमति के बगैर गन्ने के खेत किनारे छप्पर डालकर चोरी-छिपे ज्ञान ज्योति एकेडमी के नाम से स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इसकी खबर अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने फर्जी ढंग से चल रहे स्कूल की जांच कराई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि चकबंदी अभिलेखों में बांकेपुर गांव में गाटा संख्या 2314 रकबा 0061 हेक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर दस नवीन परती के नाम से दर्ज है। इसके अलावा इससे सटे गाटा संख्या 2315 खाद गड्ढे के लिए सुरक्षित है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि बांकेपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर चोरी-छिपे स्कूल का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम ने यह भी बताया कि संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अलीगंज इलाके में भी चल रहे हैं फर्जी स्कूल
एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा अलीगंज आदि इलाकों में भी कई फर्जी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनकी शिकायतें मिली हैं। शीघ्र ही ऐसे ही कुछ अन्य विद्यालयों पर भी कार्रवाई की जाएगी।