फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rular perform

गांव में ही नमाज अदा करने के लिए प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2015 11:10 PM IST
भीखमपुर/ममरी
भीखमपुर/ममरी Updated Sat, 18 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
rular perform
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में नमाज अदा करने की नई परपंरा डालने की कोशिश को लेकर एक समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम करने का प्रयास किया, जिससे पुलिस-प्रशासन में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर कई थानों के पुलिस फोर्स समेत मोहम्मदी, गोला और मितौली तहसीलों के सीओ भी पहुंच गए। इसके अलावा तीनों तहसीलों के एसडीएम भी मामले को शांत कराने पहुंचे। अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक का सिलसिला चलता रहा, जिसके बाद एडीएम एसपी सिंह और एएसपी एपी सिंह के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया जा सका।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर में करीब दो माह पूर्व एक समुदाय के द्वारा बगैर प्रशासन की अनुमति लिए एक घर में मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। जबकि इस गंाव के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए पड़ोसी गांव चांदामऊ और सिकंद्राबाद जाया करते थे। इस बार कुछ लोगों ने गांव में ही ईद की नमाज अदा करने की कोशिश शुरू की लिहाजा प्रशासन ने अल्लीपुर में कोई नई परंपरा न पड़े और विवाद की स्थिति न बने, इसलिए वहां पर पहले से पुलिस बल तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह् ने बताया कि ऐसे मौकों पर नई परपंरा नहीं डाली जा सकती है, क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है। गांव के लोग जहां नमाज अदा करते आए हैं, वहीं अदा करेंगे।
यह था मामला
शनिवार को लोगों ने गांव में नमाज अदा करनी चाही, तो प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद लोगों ने विरोध करते हुए मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर थाना मितौली क्षेत्र के बरौला फार्म पर सुबह छह बजे से जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पड़ेगी नई परपंरा
एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह और पेश इमाम अशजद मियां ने ग्रामीणों को समझाया और ईद की नमाज पहले की तरह चांदामऊ में ही अदा करने को कहा। नई परपंरा गांव में नहीं डाली जाएगी, इस आशय से लिखित पत्र प्रदर्शनकारियों से ले लिया गया।

चार साल से विवाद की स्थिति
भीखमपुर। गांव अल्लीपुर में ईद की नमाज का विवाद करीब चार साल बाद भी हल नहीं किया जा सका। हर साल ईद पर गांव में विवाद की स्थिति आ जाती है। एक समुदाय के लोग इस गांव में नमाज अदा करना चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed