फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rudrapur Khurd fire incident: After brother and sister's death, father also died

रुद्रपुर खुर्द अग्निकांड : भाई-बहन की मौत के बाद पिता की भी मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur Khurd fire incident: After brother and sister's death, father also died
महेवागंज। सदर तहसील के रुद्रपुर आग हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती पिता रामपाल की शनिवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का पैतृक गांव धौरहरा के सुजानपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर गांव में बुधवार देररात रामपाल के छप्परनुमा घर में आग लग गई थी। आग में रामपाल के छोटे पुत्र अंकित (9) और उसकी बहन अंजली (15) की मौत हो गई थी। बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता रामपाल गंभीर रूप से झुलस गया था। डॉक्टरों ने हालत देख उसे लखनऊ रेफर किया था। आग में छह अन्य लोगों के घर भी जलकर राख हो गए थे। इधर, लखनऊ के ट्रामा में भर्ती रामपाल ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


---------------

यशोमती पर टूटा दुखों का पहाड़

आग में जलकर दो बच्चों की मौत के बाद शनिवार को पति रामपाल की मौत की खबर से यशोमती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 12 साल के पुत्र अमित के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। पति के शव से लिपट कर यशोमती दहाड़ मार कर रोते हुए बेसुध हो गई। मृतक के बुजुर्ग पिता चंदिका और छोटे भाई राकेश को भी लोग ढांढस बंधाते रहे। इधर, रुद्रपुर और सुजानपुर दोनों गांवाें में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मुआवजे के नाम पर एक ढेला नहीं मिला

इस अग्निकांड में छह घर जल गए थे। घटना के अगले दिन डीएम और एसपी ने मौका मुआयना किया था। वहीं, भाजपा और सपा के नेता भी दुख बांटने पहुंचे थे। प्रशासन ने मदद और मुआवजे का आश्वासन भी दिया था। मुआवजे के लिए पांच दिन बाद भी पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। अभी तक उन्हें मुआवजे के नाम पर एक ढेला नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed