फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ruckus and assault during enrollment in Bankeganj block

बांकेगंज ब्लॉक में नामांकन के दौरान बवाल और मारपीट

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ruckus and assault during enrollment in Bankeganj block
नामांकन दाखिल करने जा रहीं कुसुमा देवी के पति पर हमलाकर पर्चा छीना
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना मैलानी पुलिस को दी गई तहरीर
हंगामे के दौरान ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन हुए दाखिल
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। बांकेगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान बवाल हो गया। उम्मीदवार कुसुमा देवी जब नामांकन दाखिल करने जा रहीं थीं तो मधू संख्वार के पति राज कुमार संख्वार और उनके साथियों ने कुसुमा देवी के पति राम नरेश पर हमला कर दिया। उनके हाथ से नामांकन पत्र छीन लिया और मारपीट की। बताया जाता है कि दोनों ही उम्मीदवार भाजपा से समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने मैलानी पुलिस को तहरीर सौंपी हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर करीब दो बजे भाजपा से समर्थन मिलने का दावा करने वाली उम्मीदवार और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुमा देवी अपने पति राम नरेश, महुरेना के पूर्व प्रधान गजराम सिंह और अन्य के साथ नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रही थीं। जैसे ही वे बैरीकेडिंग के पास पहुंचीं भाजपा से समर्थन का दावा करने वाले एक अन्य उम्मीदवार मधू संख्वार के पति राजकुमार संख्वार ने कुसुमा देवी के पति पर अन्य साथियों की मदद से हमला कर दिया। उनके हाथ से नामांकन पत्र का एक सेट छीन लिया। साथ ही राम नरेश के साथ मारपीट भी की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह कुसुमा देवी और उनके पति को सुरक्षित निकाला। इसके बाद कुसुमा देवी ने पुलिस अभिरक्षा के साथ नामांकन कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना मैलानी पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना से ब्लॉक परिसर के बाहर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

आरओ डीसी वर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बांकेगंज ब्लॉक में कुल चार नामांकन दाखिल हुए। इसमें कुसुमा देवी, राधा देवी, मधू संख्वार और अनुराधा देवी ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में चारों नामांकन सही पाए गए हैं। यहां बता दें कि अनुराधा देवी ने सपा से समर्थन मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक में भाजपा ने घोषित नहीं किया है अपना उम्मीदवार
बांकेगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा ने अब तक अपना कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है। इसके चलते भाजपा से समर्थन मिलने का दावा करने वाली तीन महिला उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इसमें कुसुमा देवी और मधू संख्वार के अलावा राधा देवी भी शामिल हैं। भाजपा का उम्मीदवार तय न होने से न केवल उम्मीदवारों में, बल्कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भी ऊहापोह की स्थिति है।

बांकेगंज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- चंद्रभान यादव, प्रभारी इंस्पेक्टर थाना मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed