फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE: Rs 1.86 crore transferred to the accounts of parents of 3724 children

आरटीई : 3724 बच्चों के अभिभावकों के खातों में पहुंचे 1.86 करोड़

Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
RTE: Rs 1.86 crore transferred to the accounts of parents of 3724 children
लखीमपुर खीरी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) योजना के तहत जिले के निजी विद्यालयों में पढ़ रहे 3724 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1.86 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। पांच हजार रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से यह धनराशि दी गई है। इससे अभिभावक बच्चों का कोर्स, ड्रेस, जूता-मोजा और बैग आदि खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरटीई पोर्टल पर 848 निजी स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें पांच हजार सीटें आवंटित हैं। निजी स्कूलों में कोर्स, ड्रेस, जूता-मोजा आदि के खर्च से अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए हर साल पांच हजार रुपये उनके खातों में भेजे जाते हैं। स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि भी दी जाती है। शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद से अभिभावक इस धनराशि का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

योजना के तहत 3895 छात्र-छात्राएं विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत हैं। शासन से ग्रांट मंजूर होने के बाद 3724 बच्चों के अभिभावकों को धनराशि भेजी गई है। शेष बच्चों के अभिभावकों के खातों में दिक्कत के चलते धनराशि नहीं पहुंच सकी। बीएसए ने बीईओ को दो दिनों में अभिभावकों से संपर्क कर खाते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। धनराशि मिलने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed