{"_id":"6a7234fc426ceaaa2d0d4e54","slug":"rs-256-crore-approved-for-the-renovation-of-leelrs-256-crore-approved-for-the-renovation-of-leelanath-templeanath-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181628-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लीलानाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कें लिए 2.56 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लीलानाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कें लिए 2.56 करोड़ रुपये मंजूर
Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कफारा का प्राचीन लीलानाथ मंदिर। संवाद
धौरहरा। सावन माह में कफारा स्थित प्राचीन श्रीलीलानाथ (शिव) मंदिर के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए 2.56 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विधानसभा सत्र के दौरान स्वीकृति मिलने की जानकारी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। यह मंदिर क्षेत्र का प्राचीन धार्मिक स्थल माना जाता है। बताया जाता है कि करीब 100 वर्ष पहले खैरीगढ़ स्टेट की महारानी सुरथकुमारी शाह ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। वर्तमान में मंदिर की देखरेख श्री श्री लीलानाथ मंदिर समिति कर रही है।
समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर का सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विनोदशंकर अवस्थी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया था, जिसे विधानसभा सत्र के दौरान मंजूरी मिल गई। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।