{"_id":"675f161be4d23289ce00404d","slug":"rs-2-crore-will-change-the-face-of-city-roads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-135166-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की सूरत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका शहर की सड़कों का सौंदर्यीकरण करने जा रही है। इनमें डीसी मार्ग, हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहे तक और गुरु गोविंद सिंह चौक से सौजन्या तक सड़कों का करीब दो करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण का कार्य होने जा रहा है। सौजन्या चौराहे से डीएम बंगला होते हुए नौरंगाबाद चौराहे तक जाने वाला मार्ग और हीरालाल धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहे तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ खंभे लगाकर लैंप वाली खूबसूरत लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा गुरुगोविंद सिंह चौक से सौजन्या तक सड़क के दोनों तरफ तीन तीन फुट चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
लाइटिंग, पौधारोपण, डिवाइडर व सड़क चौड़ीकरण आदि कार्य कराए जाने हैं। सारे कार्यों का प्रस्ताव बनाकर बजट तैयार कर लिया गया है। बजट आते ही बहुत जल्द सभी कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से डीसी मार्ग और तहसील मार्ग पर लैंप वाली लाइटें लगाई जानी हैं।
यह कार्य पूरा हो जाने के बाद बहुत जल्द ही मीनार मस्जिद के पास से नगर पालिका होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौराहे तक और डॉन बास्को से सौजन्या चौराहे तक भी लाइटें लगवाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विकास भावन के सामने गुरुगोविंद सिंह चौक से सौजन्या तक जाने वाली सड़क करीब 39 लाख के बजट से दोनों तरफ तीन तीन फुट चौड़ी कराई जाएगी। इसके अलावा शहर में पौधारोपण का काम भी शहर में होना है। उनका कहना है कि शहर को बनाने के साथ सजाना भी है।