फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Route diversion will be implemented from tonight, heavy vehicles will not enter

Lakhimpur Kheri News: आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन, प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be implemented from tonight, heavy vehicles will not enter
गोला कस्बे मे बैरिकेडिंग
लखीमपुर खीरी। गोला कस्बे और प्रमुख मार्गों पर शनिवार रात 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। सावन मेला और कांवड यात्रा को लेकर यह व्यवस्था सोमवार की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। भारी वाहनों को गोला कस्बे में प्रवेश नहीं मिलेगा। ई-रिक्शा और सवारी वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से गोला होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू किया है। यह प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहता है। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद से गोला होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्ताें से निकाला जाता है। रोडवेज बसों का संचालन गोला कस्बे से बाहर मोहम्मदी बाईपास चौराहे के अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर बदला रहेगा यातायात
लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहनों को मोहम्मदी बाईपास होकर भेजा जाएगा। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर लखीमपुर भेजा जाएगा। लखीमपुर की ओर से जा रहे भारी वाहनों को फरधान के मनिकापुर तिराहे से भी डायवर्ट किया जाएगा। कुछ वाहनों को शहर के छाउछ चौराहे से मैगलगंज होकर आगे भेजा जाएगा। गोला कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed