फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rostring expected to change Low , substitute load feeders

रोस्टरिंग बदलने की उम्मीद कम, फीडरों का लोड घटाएंगे

Tue, 01 Sep 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rostring expected to change Low , substitute load feeders
शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के बीच अब यह लगभग तय हो गया है कि हाल-फिलहाल रोस्टरिंग के बदलने की उम्मीद कम है। शहरवासियों को पुरानी रोस्टरिंग से ही बिजली सप्लाई की जाएगी। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों ने शहर के ओवरलोड फीडरों का लोड कम कर एक-दूसरे पर समायोजित करने का मन बनाया है। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने शहरी फीडरों के बिजली लोड की समीक्षा शुरू कर दी है। उनके मुताबिक गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े फीडर नार्मल स्थिति में हैं, लेकिन नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों पर उनकी क्षमता से अधिक लोड है। खासकर जेल फीडर का बिजली लोड नियंत्रित करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शहर में दो चरणों में सुबह पांच बजे से लेकर 11 बजे तक और दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल निर्धारित है लेकिन लोगों को इस शेड्यूल के अलावा भी कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। रात में ट्रिपिंग की वजह से ओवरलोड फीडरों पर बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुबह के समय रोस्टरिंग के कारण बच्चों के स्कूल जाने, नहाने, धोने और खाना बनाने के लिए पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से शहर की बिजली कटौती का एक ही रोस्टर चल रहा है। उमस भरी गर्मी में सुबह और शाम के वक्त होने वाली बिजली कटौती से लोग बेहाल हो चुके हैं। बिजली कटौती के बाबत अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि रोस्टरिंग का समय सिस्टम कंट्रोल को ही बदलना है। इस बाबत अभी कोई निर्देश नहीं आया है, लेकिन लोकल स्तर पर बिजली लाइनों में कम से कम फाल्ट आएं, इसके लिए फीडरों की बिजली नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिल सके। इसके लिए उपकेंद्रों के फीडरों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed