फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ronak will return in public schools today

आज से सरकारी स्कूलों में लौट आएगी रौनक

Sun, 10 Jan 2016 05:53 PM IST
लखीमपुर/पलियाकलां।
लखीमपुर/पलियाकलां। Updated Sun, 10 Jan 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
 Ronak will return in public schools today
परिषदीय स्कूलों में 29 दिसंबर से नौ जनवरी तक लागू शीतकालीन अवकाश खत्म हो गया और सोमवार से इनमें रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन

28 दिसंबर को  कड़ाके की ठंड की वजह से परिषदीय स्कूलों में नौ जनवरी तक अवकाश लागू किया गया था। यूं तो स्कूल 10 जनवरी को खुलने चाहिए थे, लेकिन इस दिन रविवार होने के कारण अब ये सोमवार को खुलेंगे।  देखना होगा कि लंबे अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों में व्यवस्था चाक चौबंद रह पाती है या नहीं। इसमें शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से हो पाएगा या नहीं। बता दें कि तमाम शिक्षक चाह रहे हैं कि अवकाश और बढ़ जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में भी कई पर्व हैं और इसीलिए वे लगातार अवकाश चाह रहे हैं। ऐसे में वे कितने मन से शिक्षण कार्य कर पाएंगे यह तो सोमवार को ही पता चल पाएगा। खंड शिक्षाधिकारी भरत वर्मा का कहना है कि सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। शिक्षकों को शिक्षण कार्य पूर्व की भांति शुरू करना है कोई कोताही पाई गई तो कार्रवाई होगी। वह निरीक्षण पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed