{"_id":"8b2d53881720b20c946e935017020fbf","slug":"ronak-will-return-in-public-schools-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सरकारी स्कूलों में लौट आएगी रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सरकारी स्कूलों में लौट आएगी रौनक
लखीमपुर/पलियाकलां।
Updated Sun, 10 Jan 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में 29 दिसंबर से नौ जनवरी तक लागू शीतकालीन अवकाश खत्म हो गया और सोमवार से इनमें रौनक लौट आएगी।
28 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की वजह से परिषदीय स्कूलों में नौ जनवरी तक अवकाश लागू किया गया था। यूं तो स्कूल 10 जनवरी को खुलने चाहिए थे, लेकिन इस दिन रविवार होने के कारण अब ये सोमवार को खुलेंगे। देखना होगा कि लंबे अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों में व्यवस्था चाक चौबंद रह पाती है या नहीं। इसमें शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से हो पाएगा या नहीं। बता दें कि तमाम शिक्षक चाह रहे हैं कि अवकाश और बढ़ जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में भी कई पर्व हैं और इसीलिए वे लगातार अवकाश चाह रहे हैं। ऐसे में वे कितने मन से शिक्षण कार्य कर पाएंगे यह तो सोमवार को ही पता चल पाएगा। खंड शिक्षाधिकारी भरत वर्मा का कहना है कि सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। शिक्षकों को शिक्षण कार्य पूर्व की भांति शुरू करना है कोई कोताही पाई गई तो कार्रवाई होगी। वह निरीक्षण पर निकलेंगे।