{"_id":"5d7934bd8ebc3e93d76c3f66","slug":"roadways-lakhimpur-news-bly3758102106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों में खतरे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों में खतरे का सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम की टीम की जांच में अनुबंधित रोडवेज बसों की पोल खुल गई। हरदोई मुख्यालय से आई टीम ने 70 बसों की जांच की। इनमें से अधिकांश बसों की न तो आपातकालीन खिड़की खुली और न ही इंडीकेटर जले। अनुबंधित बस मालिक जांच से घबराकर 11 बसें डिपो से भगा ले गए।
हरदोई मुख्यालय से परिवहन निगम की टीम बीते दो दिन से बसों का मानक चेक कर रही हैं। इससे अनुबंधित बस मालिकों में हड़कंप मचा है। डिपो की अधिकांश रोडवेज बसें खटारा हालत में हैं। टीम ने बुधवार को 35 बसों की जांच की। इससे पहले 35 बसों की जांच की गई थी। अधिकांश की हालत खस्ताहाल मिली। उन बस मालिकों को बसें की हालत सुधरवाने के लिए नोटिस जारी हुआ। हरदोई क्षेत्र से बसों की फिटनेस जांचने आए यातायात अधीक्षक एके सिंह, गोपाल दयाल एवं सहायक यातायात निरीक्षक महेश कुमार, फिरोज खान ने मंगलवार को 35 और बुधवार को 36 बसों का भौतिक सत्यापन किया। दूसरे दिन खस्ताहाल मिली बस संख्या यूपी 31 टी 8033,7998 और 8773 का संचालन रोक दिया गया। इससे बस मालिकों में हड़कंप मच गया। इस कारण अधिकतर बसें डिपो से गायब रहीं।
दो दिन में कुल 70 बसों का भौतिक सत्यापन हुआ। इसमें आठ बसों की हालत जर्जर मिली। इनका संचालन रोंककर उनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
- एके सिंह यातायात अधीक्षक, हरदोई क्षेत्र