{"_id":"69e3dc43442f6db23209bffd","slug":"roadways-employees-demanded-a-ban-on-illegal-vehicles-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173161-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोडवेज कर्मचारियों ने की डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोडवेज कर्मचारियों ने की डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग
Sun, 19 Apr 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोला रोडवेज डिपो में सभा करते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चल रहे डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने सहित कई मांगें उठाईं। शनिवार को संगठन के शाखा अध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध संचालन और डग्गामारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही निगम की बसों और निजी बसों के लिए निर्धारित वर्तमान अतिरिक्त-कर (यात्री कर) की दरों में असमानता समाप्त कराने, बकाया अतिरिक्त कर की धनराशि को अंशपूंजी में परिवर्तित कराने की बात कही गई।
कर्मचारियों ने प्रदेश में बन रहे और बन चुके एक्सप्रेसवे व हाईवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित कराने की भी मांग रखी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों को निगम के बेड़े में शामिल करने पर नगर बस सेवाओं की तरह उनके संचालन में होने वाले व्यय और आमदनी के अंतर को राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की मांग भी की गई।
इस मौके पर कमलेश वर्मा, आलोक अवस्थी, जोगिंदर सिंह, मोहित तिवारी, शोभित गुप्ता, अंशिका चौधरी और प्रगति वाजपेई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद