फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses will run on new routes with more passengers on Holi

Lakhimpur Kheri News: होली पर अधिक यात्रियों वाले नए मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Thu, 19 Feb 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on new routes with more passengers on Holi
लखीमपुर खीरी। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष योजना तैयार की है। पुराने मार्गों के साथ अधिक यात्रियों वाले नए मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के पास 86 अनुबंधित और 15 निगम की बसें हैं। अनुबंधित बसें अपने नियमित मार्गों पर चलेंगी, जबकि निगम की बसें नए मार्गों पर भी दौड़ाई जाएंगी। इनमें से तीन बसें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होंगी, जिनके मार्ग लगभग तय कर लिए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और जब तक यात्री मिलते रहेंगे, संचालन जारी रहेगा। इसी तरह की योजना गोला डिपो में भी लागू रहेगी।
विज्ञापन

होली तीन और चार मार्च को है, लेकिन यात्रियों की आवाजाही दो-तीन दिन पहले शुरू हो जाती है। सात से 10 मार्च तक वापसी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी से नौ मार्च तक विशेष संचालन किया जाएगा। इस अवधि में चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक काम पर अतिरिक्त भुगतान
होली पर 10 दिनों की प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। 28 फरवरी से नौ मार्च तक बिना अवकाश नियमित ड्यूटी करने पर चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 450 रुपये और नौ दिन ड्यूटी करने पर प्रति दिन 400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि प्रतिदिन 300 किलोमीटर संचालन पर देय होगी। इससे अधिक दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 50 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed