{"_id":"68866c705ca3afc7df03f7e6","slug":"roadways-buses-ran-for-lucknow-pilibhit-and-bareilly-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151747-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ, पीलीभीत और बरेली के लिए दौड़ाईं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ, पीलीभीत और बरेली के लिए दौड़ाईं रोडवेज बसें
Sun, 27 Jul 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। जिले में रविवार को आरओ-एआरओ परीक्षा में आने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ, पीलीभीत, बरेली के लिए स्पेशल बसें दौड़ाई गई। विशेष बसें शुरू होने से अभ्यार्थियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
गोला डिपो से रविवार सुबह चार बजे आरओ, एआरओ परीक्षार्थियों के लिए दो बसें लखनऊ, दो बसें बरेली और एक बस पीलीभीत के भेजी। जिले के काफी अभ्यर्थी थे, जिनको दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाना था। इसको ध्यान में रखते हुए गोला डिपो ने यह विशेष सुविधा दी, ताकि अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। परीक्षा देने के लिए अन्य जिले के अभ्यर्थी लखीमपुर पहुंचे थे। कुछ अभ्यर्थी अपने-अपने वाहनों से आए थे तो कुछ को सवारी वाहनों से आना पड़ा। परीक्षा के लिए कुछ अभ्यर्थी रात को ही लखीमपुर आए गए तो कुछ सुबह के समय पहुंचे। समय के समय चलने वाले बसों व ट्रेनों में खासा भीड़ रही। इसके बाद दोपहर एक बजे के आस-पास आने-जाने वाले वाहनों में कुछ भीड़ देखने को मिली। बसों की अपेक्षा ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही।
-- -- -- -- -- -- -- -
ई-रिक्शा चालकों ने वसूला मनमाना किराया
आरओ-एआरओ की परीक्षा में ई-रिक्शा संचालकों की मौज हो गई। अन्य जनपदों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। जहां के 10 रुपये पड़ते थे, वहां के 20 से 30 ओर जहां 20 रुपये थे वहां के 50-50 रुपये तक वसूले।