फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses passengers TI stands sit

रोडवेज बसों में यात्रियों को  खड़ा कर बैठ जाते हैं टीआई

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses passengers TI stands sit
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चेकिंग के दौरान अक्सर हो रहा है ऐसा
खड़े किए जाने से यात्री हो रहे अपमानित

परिवहन निगम के आला अधिकारी भले ही बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयत्नशील हों लेकिन विभागीय टीआई यात्रियों को परेशान करने से नहीं चूक रहे हैं। अक्सर चेकिंग के दौरान टीआई बस में सवार हो जाते हैं और परिचालक के पास बैठे यात्री को उठाकर बैठ जाते हैं, जिससे यात्री खड़े होकर यात्रा करने के लिए मजबूर होता है। एक ऐसा ही मामला रविवार को गोला डिपो की बस में देखने को मिला।
हुआ यूं कि गोला डिपो की बस संख्या यूपी 31 टी 4587 रविवार को लखनऊ जाने के लिए डिपो में खड़ी थी। बस की सभी सीटें भर चुकी थीं। इस दौरान लखीमपुर जाने के लिए दो युवक बस में सवार हुए, जिसमें से एक युवक  परिचालक की सीट पर और दूसरा सीट न होने के कारण खड़ा हो गया। वहीं इस दौरान बस में चढ़े गोला डिपो के एक कर्मचारी ने अपने को स्टाफ का बताकर परिचालक सीट पर बैठे यात्री को खड़ा कर दिया, जिससे बेचारे यात्री को लखीमपुर तक खड़े होकर आना पड़ा। हालांकि इस संबंध में बस के परिचालक कहना था कि उसने अभी जल्दी ही ज्वाइन किया है और उनको पहचानता नही है। रूट पर चेकिंग कर रहे लखीमपुर के टीआई शशिकांत मिश्रा ने बताया बस भरी होने पर परिचालक के साथ बैठे यात्री को उठाना गलत है। उन्होंने बताया कि बस में गोला डिपो के टीआई हेम सिंह यादव सवार होकर लखीमपुर एलआरपी तक आए थे। 
विज्ञापन

--
 
यदि बस भरी है और परिचालक सीट पर यात्री बैठा है तो किसी भी कर्मचारी के आने पर यात्री को सीट से नहीं उठाया जाएगा। परिचालक कर्मचारी को बैठाना चाहता है तो खुद खड़े होकर अपनी सीट पर कर्मचारी को बैठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके गोस्वामी, एआरएम लखीमपुर / प्रभारी  गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed