{"_id":"626c1e9185e8be5ac120aaee","slug":"roadways-bus-trampled-the-student-died-on-the-spot-lakhimpur-news-bly483088288","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
जगमीत सिंह। (फाइल फोटो)
सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर चपरतला मोड़ के पास हुआ हादसा
बाबे के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था जगमीत सिंह
मैगलगंज। शुक्रवार को सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर चपरतला मोड़ के पास एक रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को पहले तो टक्कर मारी, बाद में चालक ने बस भगा ली, जिससे सड़क पर गिरकर संभलने की कोशिश कर रहे छात्र की बस की पहिये से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के डंडौरा गांव निवासी जगमीत सिंह (15) पुत्र सुखवंत सिंह बाबे के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था, जो कॉलेज से छुट्टी के बाद अपराह्न करीब एक बजे साइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह चपरतला मोड़ के पास पहुंचा कि सीतापुर की तरफ से आ रही और शाहजहांपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद जगमीत साइकिल से करीब पांच मीटर दूर जा गिरा। इस बीच चालक ने बस भगा ली, जिससे जगमीत रोडवेज बस के पहियों की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीछे से आ रहे मृतक जगमीत के भाई एसमीत सिंह ने अपने भाई की पहचान की और बिलखते हुए ग्रामीणों से अपने पापा को फोन लगाने की गुहार लगाई। एसमीत भी बाबे के इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उधर, सूचना पर पहुंचे मृतक छात्र के पिता का अपने बेटे का शव देखकर कलेजा मुंह को आ गया और वह दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
चालक न भगाता बस तो जिंदा होता जगमीत
मैगलगंज। छात्र जगमीत को टक्कर मारने और कुचलने के बाद रोडवेज बस चालक बस भगा ले गया। बस में बैठी सवारियों का कहना है कि अगर चालक बस नहीं भगाता तो छात्र की मौत नहीं होती। उधर, चालक बस को रास्ते में ही छोड़कर भाग निकला। हरदोई जिले की पिहानी पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि छात्र को टक्कर मारने के बाद जब चालक ने बस भगाई तो उन लोगों ने विरोध किया। इस पर चालक ने पिहानी मोड़ के पास बस खड़ी कर दी और पैदल ही झाड़ियों में भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी सवारियों ने बताया कि बस ने पहले तो स्कूली छात्र को टक्कर मार दी, जिससे छात्र उछलकर काफी दूर गिरा। अगर मौके पर ड्राइवर ब्रेक लगा लेता तो छात्र की जान बच सकती थी, लेकिन ड्राइवर ने ऐसा नहीं किया और डर के कारण गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे छात्र के सिर के ऊपर से बस के दोनों पहिये निकल गए और उसकी मौत हो गई।
मृतक जगमीत दो भाइयों में अपने परिवार में बड़ा था, जबकि एसमीत सिंह भी बाबे के इंटर कॉलेज में पढ़ता है। जगमीत कक्षा नौ का छात्र था और कॉलेज में मॉनीटर था। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि वह काफी होनहार और गणित में टॉपर था। उधर, पिहानी मोड़ के पास खड़ी बस को हरदोई पुलिस ने जहानीखेड़ा चौकी में खड़ी करवाया है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।