फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus stolen from Mohammadi bus stand in Lakhimpur kheri

यहां तो गजब हो गया : बस अड्डे से चोरी हुई रोडवेज की बस, विभाग में मची खलबली

Sat, 15 Jun 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

जेवर-नकदी चोरी के मामले रोजाना सामने आते हैं, लेकिन लखीमपुर खीरी जिले में चोरी का अजब मामला सामने आया है। मोहम्मदी बस अड्डे पर खड़ी गोला डिपो की बस हो चोरी हो गई। शनिवार को यह बस शाहजहांपुर वर्कशॉप में खड़ी मिली। 

विज्ञापन
Roadways bus stolen from Mohammadi bus stand in Lakhimpur kheri
शाहजहांपुर वर्कशॉप में खड़ी मिली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी के रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी गोला डिपो की बस शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति बस ले गया। शनिवार सुबह बस नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छानबीन के बाद बस शाहजहांपुर वर्कशाप के पास खड़ी मिली। रोडवेज इंचार्ज ने कोतवाली मोहम्मदी में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30 टी 9989 मोहम्मदी बस अड्डे पर खड़ी थी। शनिवार सुबह बस लखनऊ के लिए रवाना होनी थी। सुबह बस के ड्राइवर और कंडक्टर लखनऊ जाने के लिए आए तो बस नहीं मिलने से हैरान रह गए। ड्राइवर और कंडक्टर के बताने पर रोडवेज इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने पुलिस को सूचना दी। रोडवेज इंचार्ज मुख्तार अहमद ने सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसमें एक व्यक्ति बस को ले जाता दिखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर वर्कशॉप में लावारिस हाल में मिली
इसके बाद शाहजहांपुर सहित रोडवेज के अन्य अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। कुछ घंटों के बाद बस शाहजहांपुर के वर्कशॉप में लावारिस हाल में खड़ी मिली। रोडवेज के इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने बताया कि गोला डिपो की बस पसगवां-जंगबहादुरगंज होकर सुबह लखनऊ के लिए निकलती है, जो रात में मोहम्मदी रोडवेज के बस स्टैंड पर खड़ी होती है।

बस के एक साइड के शीशे भी टूटे हैं। साइड में खरोंच भी लगी है। रोडवेज के सामने मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला कि एक व्यक्ति बस को शाहजहांपुर की ओर ले गया है, लेकिन चेहरा पहचान में नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed