फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   road sarve

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्राें का सर्वे

Sun, 14 Dec 2014 06:55 PM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 14 Dec 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
road sarve
लखीमपुर-पलिया मार्ग पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने मंथन शुरू कर दिया है। हादसों पर कैसे विराम लगे और इसके लिए कौन से एहतियाती कदम उठाए जाएं, इसी को लेकर एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर फूलबेहड़ पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक कुंवर प्रभात सिंह और सुंदरवल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने हमराहियों के साथ रविवार को पलिया-लखीमपुर मार्ग स्थित सुंदरवल और अंदेशनगर के संभावित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्राें का सर्वे किया। पुलिस के मुताबिक अंदेशनगर में कंडवा नदी पुल के आसपास और सुंदरवल में हाईवे किनारे लगने वाले बाजार क्षेत्र को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया चिह्नित स्थलों पर सांकेतिक बोर्ड, रेडियम पट्टी आदि लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार को भी नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पिछले तीन माह में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed