फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road otherwise no vote'

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Road otherwise no vote'
मतदान बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
महाराजनगर के लोगों ने मतदान बहिष्कार करने संबधी ज्ञापन डीएम को सौंपा 
विज्ञापन

गली का निर्माण होने से नाराज है मोहल्ले के लोग

 पालिका प्रशासन की उदासीनता से गुस्साए महाराजनगर की मस्जिद के पास गली के लोगों ने गली के निर्माण को लेकर रोड नहीं तो, वोट नहीं का नारा दिया है। इस बाबत मंगलवार को डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। गली निवासियों का कहना है कि गली दो वार्डों की सीमा में आती है, इसलिए न तो सभासद ही ध्यान देते हैं और ना हीं पालिका के अधिकारी। 

महाराजनगर में मस्जिद के पास की गली निवासी लोगों ने गली निर्माण को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया और रोड नहीं तो, वोट नहीं का नारा लगाया। गली निवासी महेंद्र शर्मा, असलम, स्नेहा, स्वाती आदि का कहना है कि गली वार्ड संख्या 12 और 13 का बॉर्डर है, इसलिए दोनो सभासद गली का निर्माण नहीं करवाते हैं। सभासदों से मिलने पर वह क्षेत्र न होने की बात कहकर किनारा कर लेते हैं। इसलिए हम सभी लोगों ने मतदान न करने का निर्णय लिया है। मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को डीएम से मिलकर गली का निर्माण ना होने पर मतदान का बहिष्कार करने का ज्ञापन सौंपा हैं। इस दौरान पूजा शर्मा, फातिमा परवीन, विनोद मिश्रा, अफजाल हुसैन, अंजिला फात्मा, इलियास खां, रेखा शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed