फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road not built even after two years, villagers angry

Lakhimpur Kheri News: दो साल बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 15 May 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road not built even after two years, villagers angry
वैदाखेड़ा से मझिगवां जाने वाला मार्ग। संवाद
ममरी। वैदाखेड़ा से मझिगवां जाने वाले मार्ग का निर्माण न होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने स्कूल परिसर में पंचायत कर 24 मई को असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुंडा विष्णु गांव के संदीप वर्मा, पुष्पेंद्र, निलेश, कैलाश, संजय, रामकुमार और रामेश्वर प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले गोला विधायक ने वैदाखेड़ा से मझिगवां जाने वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण मंडी समिति के माध्यम से कराने का आश्वासन दिया था। यह आश्वासन उस समय दिया गया था, जब क्षेत्रवासियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की बात कही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद से अब तक केवल आश्वासन ही मिलते रहे। इसी मुद्दे को लेकर 14 मई को स्कूल के खेल मैदान में बैठक हुई, जिसमें 24 मई को महापंचायत कर असहयोग आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने से स्कूली बच्चों को गोला स्थित स्कूल जाने के लिए पांच किलोमीटर की बजाय करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed