{"_id":"5f5fae658ebc3e578749c57a","slug":"road-in-bad-condition-lakhimpur-news-bly4198253195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जलभराव से परेशान कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन किया। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खमरिया। कस्बे के प्रमुख चौराहे पर लंबे समय से हो रहे जलभराव से आए आजिज आए लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। हाथों में स्लोगन लिखे कार्डबोर्ड लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रशासन चौराहे को जलभराव से मुक्त कराए या इसमे मछली पलवा दे। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। पुलिस चौकी प्रभारी महेश त्यागी के जल्द समस्या निराकरण के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
कस्बा खमरिया में जरा सी बरसात से सदर चौराहे, मेन रोड, अंदर गलियों, सीएचसी सहित पूरे कस्बे में जलभराव से कस्बा तालाब बन जाता है। कई बार अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने एक सप्ताह में जलनिकासी के उचित प्रबंध का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया।
खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया सड़क के किनारे लोगो ने अतिक्रमण कर अवैध मिट्टी पटान कर लिया जिससे सड़क नीची होने के कारण बरसात का पानी नाले में नहीं जाता और सड़क पर भरा रहता है। नाले की सफाई भी की गई लेकिन दुकानदार ही उसमें कूड़ा डाल कर उसे जाम कर देते है। फिलहाल जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।