{"_id":"69e3da8c78630b7ddc07621b","slug":"road-caved-in-along-sitapur-branch-canal-danger-looms-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173157-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीतापुर ब्रांच नहर किनारे सड़क धंसी, मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीतापुर ब्रांच नहर किनारे सड़क धंसी, मंडरा रहा खतरा
Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क की पटरी में बनी गहरी खांदी। संवाद
ममरी। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की तरफ से पिछले वर्ष सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी पर बनाई गई छह किलोमीटर लंबी सड़क की पटरी फिर कट गई है। इससे वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग गोला-मोहम्मदी मार्ग से खुटार मार्ग को जोड़ने वाला सीधा शॉर्टकट है, जिस पर छोटे-बड़े वाहनों का दिन-रात आवागमन बना रहता है। सहुआपुर गांव के पास सड़क की पटरी कट जाने से वाहनों के नहर में पलटने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली इसी स्थान पर खंदक में पलट गई थी, जिसमें दो मासूम सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 29 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
लोनिवि के जेई राजीव पांडे का कहना है कि लोग अपने पालतू पशुओं को नहर में घुसा देते हैं, जिससे पटरी कट जाती है। कई बार पटाई कराई जा चुकी है, लेकिन फिर कटने की शिकायत सामने आ रही है। संवाद