फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RMO recently saw paddy procurement

आरएमओ ने देखा धान खरीद का हाल

Wed, 07 Oct 2015 12:16 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
RMO recently saw paddy procurement
संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी एके पांडेय ने मंगलवार को जिले में दौरा कर सरकारी धान खरीद का जायजा लिया, जो अब तक शून्य मिली। आरएमओ ने राजापुर मंडी में क्रय केंद्रों को देखा और गोला मंडी में भी क्रय केंद्रों को देखा। निरीक्षण में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शून्य मिली हैै। तो वहीं आढ़तियों के फड़ पर धान के ढेर मिले हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक तमाम क्रय केंद्र लगाए नहीं जा सके हैं। राजापुर मंडी में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कर्मचारी कल्याण निगम ने अभी तक क्रय केंद्र ही नहीं खोला है। एफसीआई और विपणन ने एक-एक केंद्र खोला है, लेकिन अभी खरीद शुरू नहीं की है। आरएमओ ने धान खरीद न होने की बावत जानकारी हासिल की, तो नमी ज्यादा होने का हवाला दिया गया। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीबी उत्तम, वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक वीणा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरानी फाइलें अपने पास रखने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट में तैनात वाद लिपिक के पास से बड़ी संख्या में पुरानी फाइलों की बरामदगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी लिपिक श्यामबिहारी के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी कर्मचारी के खिलाफ 409 सीआरपीसी के अधीन मामला दर्ज किया गया है, जिसकी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed