{"_id":"38b31d10494e795ebfefb8ec861359fe","slug":"rimjhim-barish-sai-mausam-main-tarawat-taapmaan-main-girawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से मौसम में तरावट, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से मौसम में तरावट, तापमान में गिरावट
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 16 Jul 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार आधी रात के बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश से मौसम में तरावट आ गई। तापमान में मामूली गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। सुबह से हो रही बरसात के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। काम पर जाने के समय बरसात जारी रहने से लोगों को अपने दफ्तर और दुकान भीगते हुए जाना पड़ा। बरसात के दौरान सड़कों पर सन्नाटा रहा।
रिमझिम बारिश से मौसम में गिरावट आने से गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से राहत मिली। लोगों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया। रिमझिम बारिश होने से जलभराव तो नहीं लेकिन सड़कों पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे बाजार पर प्रभाव पड़ा। ईद के लिए खरीदारी करने को निकले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। बरसात के कारण फुटपाथों पर लगने वाली बाजार नहीं लग सकी इससे ईद के मौके पर फुटपाथ पटरी दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।