{"_id":"5e42e8d78ebc3ee5b73f7748","slug":"rime-accident-lakhimpur-news-bly395501179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने बोलेरो चालक पर तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने बोलेरो चालक पर तानी पिस्टल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल गेट पर मरीज लेकर आई एक बोलेरो बाइक से मामूली छू गई। इस पर बाइक और बोलेरो चालक के बीच विवाद हो गया। गुस्साए बाइक चालक ने फेट में लगी पिस्टल निकाल ली और उस पर तान दिया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि भीड़ बढ़ती देख बाइक चालक मौके से भाग गया।
गांव मूड़ाबुजुर्ग निवासी नीरज गिरी बोलेरो से मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल गेट के पास बोलेरो मोड़ते समय बाइक सामने आ गई। इससे बोलेरो का अगला हिस्सा बाइक से छू गया। इस बाइक चालक और बोलेरो चालक के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच बाइक चालक ने पिस्टल निकाल ली और चालक पर तान दिया। पिस्टल देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि भीड़ बढ़ते देख बाइक चालक मौके से भाग निकला। बोलेरो चालक के घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।