फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rhino freedom postponed till September

Lakhimpur Kheri News: सितंबर तक टल गई गैंडों की आजादी

Wed, 13 Mar 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rhino freedom postponed till September
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क में 40 साल से सौर ऊर्जा चालित बाड़ में फलफूल रहे गैंडों के कुनबे में से चार गैंडों की आजादी फिलहाल छह महीने के लिए टल गई है। अब इन चार गैंडों को जंगल में स्वछंद विचरण के लिए सितंबर तक ही आजादी मिल सकेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिल्ली में हुई एक बैठक में तय हुआ कि गैंडों को जंगल में आजाद करने से पहले केंद्रीय टीम दुधवा आकर स्थितियों का जायजा लेगी। इससे होने वाले प्रभाव का अध्ययन करने के बाद ही गैंडों को जंगल में छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह में दुधवा के चार गैंडों को जंगल में छोड़ने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली थी। गैंडों को बेहोश करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से दवा भी मंगाई जा चुकी थी। गैंडों को लगाए जाने वाले रेडियो कॉलर भी आ चुके हैं। साथ ही आसाम से विशेषज्ञों की टीम ने गैंडों को छोड़े जाने वाले जंगल के स्थानों को भी चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया गया था। गैंडों को जंगल में स्वछंद विचरण के लिए छोड़े जाने की कवायद लंबे अरसे से चल रही थी। अब केंद्रीय टीम दुधवा आकर स्थितियों का जायजा लेने के बाद उन्हें आजाद करने की तारीख पर मुहर लगने के बाद ही चार गैंडों को जंगल में स्वछंद विचरण करने को लिए सौर ऊर्जा चालित बाड़ से निकाल कर उन्हें आजाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि 11 मार्च को दिल्ली में हुई बैठक में तय हुआ कि गैंडों को छोड़ने से पहले एक केंद्रीय टीम दुधवा आकर स्थितियों का जायजा लेगी और विभिन्न प्रभावों का अध्ययन करेगी। इस तरह अब गैंडों को सितंबर में छोड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed